अजयारविंद नामदेव, शहडोल। बारिश के मौसम में जब नदी-नालों में जलीय जीवों का प्रजनन काल होने के चलते रेत उत्खनन पर रोक है, वहीं शहडोल में रेत का ठेका नहीं होने का फायदा उठाकर रेत माफिया नदी की छाती छलनी करने में जुटे हैं। ब्यौहारी की समर्धिन नदी में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त रेत के कारोबार से जुड़े 7 लोगों पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

READ MORE: एमपी सड़क हादसे में 2 मौतः विदिशा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों और ऑटो को मारी टक्कर

पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ.  संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अवैध खनन, रेत परिवहन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम रैकरा स्थित समर्धिन नदी घाट पर अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देश में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से रेत उत्खनन एवं परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कुल 7 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं, जब्त वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले में संबंधित 7 आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की है।

READ MORE: खंडवा में देररात चरवाहों और पारदी समाज के बीच विवाद: 24 भेड़ों की हत्या का आरोप, चक्काजाम की कोशिश

जब्त वाहनों में न्यू सोल्ड स्वराज, स्वराज, महिंद्रा युवो और जॉन डियर सहित अलग-अलग कंपनियों के ट्रैक्टर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक नरेंद्र उपाध्याय, अनिल सिंह, बिलाल खान सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बरसात में नदी से रेत निकालने पर प्रतिबंध के बावजूद चल रहे इस खेल पर पुलिस की कार्रवाई ने अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है।

वहीं इस मामले में ब्यौहारी थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि समधीन नदी से रेत का उत्खनन कर परिवहन का सूचना पर 7 ट्रेक्टर ट्राली जब्त कर 7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m 

समाचार