Rajasthan Politics News: राजस्थान की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी का साथ छोड़ने वाले और अनुशासनहीनता के आरोप में बाहर किए गए नेताओं के लिए अब कांग्रेस के दरवाजे फिर से खुलने लगे हैं।

रविवार शाम को जयपुर स्थित कांग्रेस वॉर रूम में अनुशासन समिति की एक हाई-प्रोफाइल बैठक हुई, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा नेताओं की वापसी पर सहमति बन गई है। सूत्रों की मानें तो इस लिस्ट में कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं, जो फिलहाल भाजपा के पाले में हैं लेकिन अब कांग्रेस में आने के लिए छटपटा रहे हैं।
वॉर रूम में घंटों चला मंथन
रविवार की शाम जयपुर का कांग्रेस वॉर रूम सियासी चर्चाओं का केंद्र बना रहा। अनुशासन समिति के अध्यक्ष उदयलाल आंजना की अध्यक्षता में करीब एक घंटे तक बंद कमरे में बैठक चली। इस दौरान समिति की सदस्य शकुंतला रावत और हाकम अली भी मौजूद रहे। बैठक में उन फाइलों को खंगाला गया, जिनमें नेताओं ने वापसी के लिए अर्जी लगा रखी थी। खबर है कि करीब 12 नेताओं के नाम पर चर्चा हुई है, जिन्हें जल्द ही पार्टी की मुख्यधारा में शामिल किया जा सकता है।
लिस्ट में माननीयों के नाम, गोपनीयता बरकरार
बैठक के बाद उदयलाल आंजना और शकुंतला रावत ने मीडिया से बात तो की, लेकिन नामों को लेकर पूरी तरह गोपनीयता बनाए रखी। हालांकि, सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है, वो चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि इस अनुशंसा सूची में एक पूर्व सांसद, दो पूर्व विधायक और दो पूर्व पार्षदों के नाम शामिल हैं। आंजना ने साफ कहा, हमने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है और जल्द ही पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को सौंप देंगे। अंतिम फैसला आलाकमान को ही करना है।
भाजपा में मची भगदड़?
सबसे दिलचस्प बात जो इस बैठक से निकलकर आई, वो है भाजपा नेताओं का झुकाव। उदयलाल आंजना ने दावा किया है कि केवल बागी ही नहीं, बल्कि भाजपा और अन्य दलों के कई कद्दावर नेता भी कांग्रेस के संपर्क में हैं। आंजना का कहना है कि प्रदेश में भाजपा का ग्राफ लगातार गिर रहा है, जिससे वहां के नेताओं का मोहभंग हो गया है। कांग्रेस अब उन चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी में है जिनकी विचारधारा कांग्रेसी रही है और जो पिछले दो सालों से बाहर रहकर भी पार्टी के लिए जमीन पर काम कर रहे हैं।
इनकी हो चुकी है घर वापसी
- उदयलाल मौर्य: आदिवासी अंचल के बड़े नेता।
- मेवाराम जैन: बाड़मेर के पूर्व विधायक।
- अमीन खान: दिग्गज मुस्लिम चेहरा।
- सुनील परिहार और वीरेंद्र बेनीवाल: पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता।
पढ़ें ये खबरें
- रायपुर में डॉक्टरों का कैंडल मार्च : बाहरी राज्यों से आउटसोर्सिंग का विरोध, स्टाइपेंड बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
- आत्महत्या या हत्या? नहर में उफनती मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटे कानून के रखवाले
- टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप बने DSP, शादी से पहले बिहार सरकार का बड़ी सौगात
- छत्तीसगढ़ का धान खरीदी मॉडल अपनाएगी महाराष्ट्र सरकार, सिस्टम को जानने पहुंचा विधायकों और अधिकारियों का दल
- राजद के पूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मिली धमकी, थाने में की शिकायत
