दोराहा. पुलिस द्वारा चलाई जा रही छापामार कार्यवाही में कई चौंकाने वाले केज सामने आ रहे है, हालिया मामला सामने आया है, जिसमें एक बैकवर्ड लिंकज की जांच के दौरान पुलिस ने एक केमिस्ट की दुकान पर छापा मारा. जब जांच शुरू की गई तो वहां से भारी मात्रा में प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद हुए.
जानकारी यह सामने आई है कि ड्रग इंस्पेक्टर के साथ समन्वय कर संबंधित केमिस्ट की दुकान को बंद करवाने की कार्रवाई की जा रही है. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संबंधित व्यक्ति अवैध रूप से एक क्लीनिक भी चला रहा था, जिसके संबंध में भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.
शराब की बोतल में डाली कर बेची दूसरी शराब
आपरेशन प्रहार 3 के दौरान एक अवैध शराब बिक्री का बाद मामले सामने आया है, जिसमें आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ऐसे गिरोह को पकड़ा, जिसमें महंगे ब्रांडों की खाली बोतलों को साफ कर उनमें देसी शराब भरकर असली ब्रांड के नाम पर बेचा जाता था. इस मामले में एक गोदाम का भंडाफोड़ करते हुए करीब 120 बोतलें बरामद की गई हैं इसके अलावा 153 लीटर अवैध शराब भी कब्जे में ली गई है. मामले की जांच अभी जारी है.
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत

