INDIA ब्लॉक के सांसदों की पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में मीटिंग खत्म हो गई है। बैठक के बाद राहुल-प्रियंका सहित सभी सांसद राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च निकाल रहे हैं। ममता बनर्जी पहली बार ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। INDIA ब्लॉक के नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। उन्हें ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाला लेटर सौपेंगे। इस दौरान, तमाम विपक्षी सांसद विजय चौक पर धरने पर भी बैठ गए हैं।
मुलाकात के वक्त विजय चौक पर मौजूद रहेंगे तमाम विपक्षी सांसद
राष्ट्रपति से मिलने वाले इंडिया अलायंस के नेताओं की लिस्ट में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सुप्रिया सुले, ममता बनर्जी, राजीव राय, मनोज झा, एमए बेबी, डी.राजा और उमर अब्दुल्ला का नाम शामिल हैं। जब विपक्ष नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिलेगा, तब बाकी विपक्षी सांसद विजय चौक पर मौजूद रहेंगे।
राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए 10 नेताओं को अनुमति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने वाले INDIA गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सुप्रिया सुले, ममता बनर्जी, राजीव राय, मनोज झा, एमए बेबी, डी. राजा और उमर अब्दुल्ला समेत अन्य नेता शामिल हैं।
कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन के मुताबिक, लोकसभा और राज्यसभा के करीब 300 विपक्षी सांसद राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं, लेकिन राष्ट्रपति भवन की ओर से केवल 10 प्रतिनिधियों को मुलाकात की अनुमति मिली है। विपक्षी सांसद अपने राज्यों और निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़ी शिकायतें राष्ट्रपति के सामने रखना चाहते हैं।
राहुल गांधी ने चुनाव नतीजों पर उठाए सवाल
संसद के सेंट्रल हॉल में INDIA गठबंधन के सांसदों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सबूत सामने आने के बाद उन्हें मामले की गंभीरता का एहसास हुआ और लोकतंत्र में लोगों के अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी सांसदों से मिलना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही की मांग की।
“अब इस सरकार को बर्खास्त करना होगा”
राहुल ने मीटिंग के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि, ज्ञानेश की बात नही अब इस सरकार को बर्खास्त करने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि, ज्ञानेश के इस्तीफे से अब काम नहीं चलेगा, इस सरकार को जाना होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

