पीएम मोदी के मेलबर्न में हुए ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम पर लगातार विवाद जारी है। कांग्रेस ने दावा किया है कि पीएम के इस कार्यक्रम में पैसे देकर भारतीय समूह के लोगो को बुलाया गया था। वहीँ कांग्रेस के इन दावों को कार्यक्रम के आयोजकों ने सिरे से खारिज कर दिया है। आयोजकों ने साफ़ कहा कि इस कार्यक्रम में आने के लिए लोगों को पैसे नहीं दिए गए थे। बता दें यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए आरोप लगाया था कि 9 जुलाई को हुए इस कार्यक्रम में लोगों को पैसे देकर चार्टर्ड प्लेन से बुलाया गया था।
कांग्रेस ने कहा था कि मोदी के स्वागत के लिए भाडे़ के NRI लाए गए
11 जुलाई को कांग्रसे नेता पवन खेड़ा समेत कांग्रसे के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के कार्यक्रम एक एक वीडियो शेयर कर लिखा था कि मोदी के स्वागत के लिए भाड़े पर NRI लाए गए हैं। वहीं, 25-30 हजार लोगों को पैसे देकर यहां बुलाया गया था।
‘माफ़ी मांगे राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यक्रम के आयोजकों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेटर लिखकर माफी और बयान वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय का अपमान है। इसका खर्च BJP, भारत सरकार या ऑस्ट्रेलिया सरकार ने नहीं उठाया। दरअसल, पीएम मोदी 9 और 10 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे, जहां हुए ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में करीब 30 हजार लोग शामिल हुए थे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

