ODISHA DESK, कटक: ओडिशा के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। माध्यमिक शिक्षा परिषद (BSE) ने ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा (OTET) 2026 के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है। अब यह परीक्षा आगामी 21 जून (रविवार) को आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा 29 मई को होनी तय थी।
परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां
यह परीक्षा पेन-एंड-पेपर (ऑफलाइन) मोड में आयोजित की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा 9 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई तक किए जाने के कारण परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाया गया है।
पेपर-I (कक्षा 1 से 5): सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक।
पेपर-II (कक्षा 6 से 8): दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक।
अभ्यर्थी 9 जून से BSE ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट www.bseodisha.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए OTET एक अनिवार्य योग्यता है। DElEd, BEd या समकक्ष प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हजारों अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

