राजधानी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फ्लाईओवर से उतरते समय एक अनियंत्रित टूरिस्ट बस ने लाल बत्ती पर रुके कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक जांच में बस के नियंत्रण खोने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
फ्लाईओवर से उतरते ही लाल बत्ती के पास एक अनियंत्रित यूपी नंबर टूरिस्ट बस ने कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, बस टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुकी और कई वाहनों को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। इस दौरान एक बाइक बस के पहियों में फंस गई, जिसे चालक काफी दूरी तक घसीटता हुआ ले गया।
हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद जब बस कुछ दूरी पर जाकर रुकी तो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के कारण इलाके में भारी जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बाद में खुलवाया। स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल देखा गया, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो गई।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है, जिनमें तीन बाइक, एक कैब और आरोपी यूपी नंबर टूरिस्ट बस शामिल है। पुलिस वाहनों के आधार पर मृतक और घायलों की पहचान करने और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, नंद नगरी बस डिपो के पास मेन रोड पर मिली सूचना पर पहुंचने पर पता चला कि बस पहले एक टैक्सी से टकराई और इसके बाद उसने तीन मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद बस कुछ दूरी तक आगे बढ़ती रही और फिर रुकी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल बस, तीन बाइक और एक कैब को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, घायलों को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां मोटरसाइकिल सवार विनीत (27) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायल रोहित और सूरज का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी सबूत जुटाए। मौके से 3 बाइक, एक टैक्सी और आरोपी बस को कब्जे में लिया गया है। नंद नगरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

