Jaipur Civil Lines Dirty Water Issue: राजस्थान की राजधानी का सबसे पावरफुल इलाका कहा जाने वाला सिविल लाइंस इन दिनों बदबू और बीमारी की गिरफ्त में है। जहां बड़े-बड़े मंत्री और अफसर रहते हैं, उसी इलाके के सुशीलपुरा (वार्ड नंबर 45) में पिछले कई दिनों से नलों में पीने के पानी की जगह सीवेज का गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। गुरुवार को जब स्थानीय विधायक गोपाल शर्मा हालात का जायजा लेने पहुंचे, तो जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर था।

साहब, इसे पीकर तो बताओ
दरअसल, जैसे ही विधायक वार्ड में घुसे, महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। तभी एक युवक गिलास में भरकर वही गंदा पानी विधायक के सामने ले आया। विधायक ने गिलास हाथ में लिया और सूंघकर बोले हमें लगा आपने पीने के लिए दिया है। इस पर भीड़ चिल्ला पड़ी आप इसे पीकर देखिए, हम यही पी रहे हैं, सीधा टंकी से भरकर लाए हैं। हालांकि, विधायक ने पानी नहीं पिया और दिलासा देकर आगे बढ़ गए।
सियासत भी हुई गर्म, खाचरियावास की एंट्री
गौरतलब है कि मामला बढ़ता देख शाम को पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वर्तमान सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सड़क अच्छी भली थी, तो उसे दोबारा खोदने की क्या जरूरत थी? आरोप है कि सड़क के काम के दौरान ही सीवर और पानी की लाइन आपस में मिल गई है, जिससे यह पूरी मुसीबत खड़ी हुई।
बच्चे हुए बीमार, मेडिकल टीम तैनात
सूत्रों ने बताया कि गंदा पानी पीने से इलाके के कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। शिकायत के बाद आनंद-फानन में मेडिकल टीम सुशीलपुरा पहुंची और दवाइयां बांटीं।जलदाय विभाग की टीम फाल्ट ढूंढने का दावा तो कर रही है, लेकिन जनता का कहना है कि सुनवाई सिर्फ कागजों पर हो रही है।
जयपुर के पॉश इलाके की यह स्थिति सिस्टम की पोल खोलती है। एक तरफ स्मार्ट सिटी का दावा है, तो दूसरी तरफ लोग सीवेज का पानी पीने को मजबूर हैं। विधायक गोपाल शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन पर दबाव बढ़ा है। अब देखना होगा कि अफसरों की नींद कब टूटती है और सुशीलपुरा के लोगों को साफ पानी कब नसीब होता है।
पढ़ें ये खबरें
- हाईकोर्ट से रेलवे को झटका : एसी कोच कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्य भत्ता देने का आदेश बरकरार
- गाजीपुर की ‘खेल नर्सरी’ ने रचा इतिहास: 8 जांबाजों को मिली खाकी वर्दी, 3 दरोगा और 5 सिपाही
- बिल्डिंग मटेरियल ठेकेदार का अपहरण कर मांगी 5 लाख की फिरौती, जंगल में बंधक बनाकर पीटा; होटल में बंद कर कराया चेक साइन
- CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजधानी में AAP का विशाल प्रदर्शन, इस्तीफा नहीं देने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
- Haryana Top News : धान उठान में देरी पर किसानों का गुस्सा, जगाधरी मार्केट कमेटी ऑफिस में हंगामा, HPSC HCS रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप, करनाल के स्कूल में 1.75 करोड़ की फीस गड़बड़ी का आरोप, पानीपत कोर्ट परिसर में गवाह पर हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
