अनिल मालवीय, सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोसमी में आदिवासियों के आशियाने उजाड़ने और उनके खेतों को बर्बाद किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। वन विकास निगम की इस प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय आदिवासियों में भारी गुस्सा फूट पड़ा है। न्याय की गुहार लगाने और अपनी आवाज सीधे शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए हजारों की संख्या में आदिवासी सड़कों पर उतर आए हैं और सीहोर से राजधानी भोपाल के लिए एक विशाल पैदल पदयात्रा शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोसमी में वन विकास निगम द्वारा आदिवासियों के मकान तोड़े जाने और उनके खेत बर्बाद किए जाने की कार्रवाई की गई थी। इस प्रशासनिक ऐक्शन के बाद प्रभावित आदिवासी परिवारों के सामने सिर छिपाने की जगह और रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इसी अन्याय और दमनकारी कार्रवाई के विरोध में क्षेत्र के आदिवासियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए राजधानी की ओर कूच किया है।

8 लाख आउटसोर्स और ठेका कर्मियों के लिए बड़ी राहतः अब सरकारी विभागों और निगम- मंडलों में देना होगा नियमित बोनस

विशाल जनसैलाब और डीजे के साथ भोपाल की ओर कूच

हाथों में तख्तियां और बैनर: सीहोर से शुरू हुई इस पदयात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल हैं। प्रदर्शनकारी आदिवासी हाथों में बैनर और तख्तियां लिए हुए अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारे लगा रहे हैं। इस विशाल पदयात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है, जो पदयात्रा के साथ आगे बढ़ रहा है।

मैडम का सनसनीखेज आरोपः ‘साहब’ का पलटवार- घोटाले के खेल से पर्दा हटाने पर रचा जा रहा है ड्रामा

मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी पीड़ा साझा करेंगे पीड़ित

आदिवासी परिवारों का आरोप है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उनके घर तोड़ दिए गए और उनकी खेती-किसानी को नष्ट कर दिया गया। अब ये सभी पीड़ित आदिवासी पैदल चलकर भोपाल पहुँच रहे हैं, ताकि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री से सीधे मिलकर अपनी पीड़ा साझा कर सकें और दोषियों पर कार्रवाई तथा उचित मुआवजे व न्याय की मांग कर सकें। इस पदयात्रा के भोपाल की ओर बढ़ने से प्रशासनिक अमले में भी हलचल तेज हो गई है।

टीटीई अब पहनेंगे बॉडी कैमरेः यात्रियों से विवाद और बहस की हर गतिविधि होगी रिकॉर्ड,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m