अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जिले में बिजली विभाग की लापरवाही और जोखिम भरे कार्य के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बिजली फाल्ट सुधारने गए MPEB के आउटसोर्स कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई,घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

READ MORE: सोन नदी में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने आए मैहर के 4 युवक-युवतियों की भंवर में डूबने से दर्दनाक मौत, चारों शव बरामद

 सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आकाशवाणी के समीप मलचुआ निवासी कुंदन सिंह बिजली फाल्ट सुधारने के लिए एक उपभोक्ता के घर गया हुआ था, बताया जा रहा है कि कुंदन MPEB की ओर से कार्यरत क्रिस्टा कंपनी का आउटसोर्स कर्मचारी था और शहरी क्षेत्र में बिजली संबंधी खराबी सुधारने का काम करता था। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुधार कार्य के दौरान अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आने से कुंदन गंभीर रूप से झुलस गया, आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी,घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

READ MORE: प्रेग्नेंट बहू पर बरपा ससुराल वालों का कहर: पिटाई के बाद ज्यादा खून बहने से हुआ अबॉर्शन, पति ने कट्टा अड़ाकर…

हादसे के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और स्पष्ट अनुमति के कर्मचारियों को फाल्ट सुधारने भेज दिया जाता है, जिससे इस तरह के हादसे सामने आते हैं। वहीं मामले में सहायक अभियंता MPEB शहडोल विनोद कुमार ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारी की करंट लगने से मौत की जानकारी मिली है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कर्मचारी किसके निर्देश पर और किस स्थान पर बिजली सुधारने गया था पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m