नीरज काकोटिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में बीमारी से 22 से ज्यादा बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया। मंत्री विजय शाह ने जिले के बैहर आदिवासी अरक्षित विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अडोरी के कुंडेकसा, बोन्दारी, कोरका उसकालटोला सहित आसपास के प्रभावित गावों का दौरा किया। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार और बच्चों से भेंट की उन्हें बेहतर उपचार सुविधा का भरोसा दिया।

बता दें कि इन गावों मे मिजल्स संक्रमण और मलेरिया जैसी फैली बीमारी से 22 से अधिक बच्चों की मौत होने और 600 से ज्यादा बच्चों और बड़ों के बीमार होने के बाद अब शासन-प्रशासन सक्रियता से काम कर रहा है, जिसके चलते स्थिति अब कंट्रोल मे है। इसी बीच प्रदेश सरकार के जनजाति मंत्री कुंवर विजय शाह बालाघाट के कुंडेकसा पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को बेहतर उपचार सुविधा देने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से संबंधी सुविधाओं को लेकर उन्होंने जिला स्वास्थ्य अधिकारी को नसों की कमी होने पर फटकार लगाई और गांव में दवा का छिड़काव करने के लिए भी कहा।

मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि यह क्षेत्र दूरस्थ और नक्सल प्रभावित रहा है। जिससे कई अमला आना नहीं चाहते थे। पर अब स्थिति बदली है। यहां व्यवस्था बनाई जा रही। जहां तक कमी या जिम्मेदारी तय करने का तो वह एक रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री को देंगे। मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखेंगे। बालाघाट के लिए एक विशेष योजना बनाएंगे। जैसे हम पाथरी में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाएगे।

उन्होंने आश्वासन दिया की राशन, बिजली पानी, सडक सहित सुविधा दी जाएगी आप किसी तरह की चिंता न करें सरकार आपके साथ है खड़ी है। आगामी समय मे हम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लेकर आएंगे।

उन्होंने कुपोषण को लेकर ग्रामीणों को सब्जी लगाने की सलाह दे डाली। बता दें कि इस क्षेत्र में पानी की काफी समस्या है। रहवासी झिरिया व कुएं का पानी पीने को मजबूर हैं। साथ ही नल जल योजना के तहत जो पाइप लाइन लगाई गई है वह शोपीस बनी हुई है। उससे ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में वे सब्जी कैसे लगा पाएंगे। यहां पर अधिकांश बच्चे पोषण आहार की कमी के चलते कुपोषित हैं जो ठीक तरह से शारीरिक रूप से विकसित नहीं हो पाए हैं। 

शुरुआती दौर में बच्चों में खून की कमी, वजन में कमी देखी गई है। वहीं अब मंत्री विजय शाह ने कुपोषण से मुक्त होने के लिये ग्रामीणों को सब्जी लगाने फलदार वृक्ष लगाने की सलाह दे डाली उन्होंने कहा की वे अपनी बडी मे सब्जी लगाए खुद भी खाएं व बच्चों को भी खिलाए ताकि बच्चे कुपोषण से मुक्त हो जाए और सब्जी को वे बजार हाट मे भी बेचे ताकि दो पैसे उनके जेब में आएं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m