Pakistan Airstrike On Afghanistan: आतंकपरस्त पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने पड़ोसी देश आफगानिस्तान के खिलाफ नापाक हरकत की है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद में 9 आम नागरिकों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पाकिस्तान की इस हरकत पर अफगानिस्तान की तालिबान हुकुमत (Taliban government) भड़क गई है। तालिबान ने पाकिस्तान से बदला लेने की कसम खाई है।

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इसकी जानकारी दी है। रॉयटर्स के मुताबिक उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी हमलों में दोनों प्रांतों में 3 घर तबाह हुए हैं।

टोलो न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान की सैन्य सरकार ने सुबह करीब 3 बजे शेल्टन जिले की चोगाम घाटी में एक नागरिक के घर पर बमबारी की। रिपोर्ट में स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि, इस हमले में पांच लोगों की मौत हुई और तीन अन्य घायल हुए। बताया गया कि मरने वालों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान का दावा है कि उसने दो जगहों पर आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया। इसमें कम से कम 22 लड़ाके मारे गए।

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने हमलों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने गलत किया है। यह अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है और इसे जायज नहीं ठहराया जा सकता। तालिबान सरकार ने पाकिस्तान से बदला लेने की बात कही है।

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर यह 11वां हमला

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर यह 11वां हमला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हमलों में अब तक करीब 800 लोगों की मौत हो चुकी है।2001 में अमेरिका के अफगानिस्तान पर हमले के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका का साथ दिया। इससे TTP नाराज हो गया, वह इसे इस्लाम के खिलाफ मानता था। TTP का मानना है कि पाकिस्तान सरकार सच्चा इस्लाम नहीं मानती है, इसलिए वो उसके खिलाफ हमला करता है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m