Pakistan Army Chief Asim Munir threatens India: लगता है पाकिस्तान हुक्मरान और आर्मी चीफ को हर समय सिर्फ भारत का नाम लिए बिना और गीदड़भभकी दिए उनका खाना हजम नहीं होता है। उनकी जुबान पर हर समय सिर्फ भारत-भारत चलता रहता है। पाकिस्तान के फील्ड मार्शल और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने भारत को नई गीदड़भभकी दी है। रावलपिंडी में जनरल हेडक्वार्टर में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्होंने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में ‘दुश्मनों’ की ओर से किसी तरह का दुस्साहस किया गया तो इस बार युद्ध का असर सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उसके नतीजे बेहद खतरनाक और दर्दनाक होंगे।

पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर का ये बयान उस समय में आया है जब वह खुद गहरे राजनीतिक और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पाकिस्तान का खजाना खाली हो गया है। आईएमएफ और दूसरे देशों से भीख मांगकर जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन भारत को गीदड़भभकी देने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर भारत का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को स्पष्ट रूप से भारत के खिलाफ चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

रावलपिंडी में ‘पाकिस्तान स्मारक’ पर आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान जनरल हेडक्वार्टर में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने पाकिस्तान की सैन्य ताकत और जवाबी क्षमता का जिक्र करते हुए कहा कि देश अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से किसी तरह का समझौता नहीं करेगा। फील्ड मार्शल ने कहा, ‘हमारे दुश्मन यह न भूलें कि पाकिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा करना जानता है। अगर भविष्य में किसी भी तरह का दुस्साहस करने की कोशिश की गई, तो जंग का दायरा इस बार बहुत बड़ा होगा। हम इसे केवल सीमा तक सीमित नहीं रखेंगे।

पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने इस दौरान न केवल अपनी सेना की प्रशंसा की। बल्कि पड़ोसी देशों को चेतावनी देने के बहाने अपनी आक्रामक छवि पेश करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m