Pakistan Judicial Appointments Conflict: पीओके (PoK) और बलूचिस्तान (Balochistan) में जारी बगावत के बीच पाकिस्तान में नया बवाल शुरू हो गया है। अब पाकिस्तान में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (Asif Ali Zardari) और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) सरकार के बीच जजों की नियुक्ति को लेकर टकराव उत्पन्न हो गया है। अब राष्ट्रपति जरदारी की सहमति के बिना ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जज नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी कर सकते हैं।
दरअसल पाकिस्तान ज्यूडिशियल कमीशन ने जुलाई में 19 अतिरिक्त जजों की नियुक्ति की सिफारिश की थी। साथ ही पेशावर हाई कोर्ट के चार और लाहौर हाई कोर्ट के एक अतिरिक्त जज की सेवा पक्की करने तथा सिंध हाई कोर्ट के एक जज का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला लिया था। राष्ट्रपति जरदारी ने अब तक इस प्रस्ताव (समरी) को मंजूरी नहीं दी है।
सूत्रों के मुताबिक, संविधान के अनुच्छेद 48(1) के तहत राष्ट्रपति को प्रस्ताव मिलने के दो हफ्ते के अंदर कार्रवाई करनी चाहिए थी। वहीं समय सीमा बीत चुकी है। लिहाजा सरकार खुद नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। जबकि राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों ने चेतावनी दी है कि प्रक्रिया को दरकिनार करने से राजनीतिक और कानूनी संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बीच बातचीत से सुलझाना चाहिए। कानून मंत्री अकील मलिक ने कहा है कि सरकार इस मामले को संवैधानिक दायरे में ही सुलझाएगी।
देरी के खिलाफ इस्लामाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर
इस देरी के खिलाफ इस्लामाबाद हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। फिलहाल कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। वकील लुकमान जफर चौधरी ने अपने वकील जाहिद आसिफ चौधरी के जरिए ये रिट याचिका दायर की थी. इसमें कोर्ट से राष्ट्रपति को यह निर्देश देने की मांग की गई थी कि वे JCP द्वारा अनुशंसित न्यायिक नियुक्तियों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा भेजी गई समरी को मंजूरी देंय़ जस्टिस अरबाब मुहम्मद ताहिर ने गुरुवार को इस याचिका पर सुनवाई की। याचिकाकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि JCP ने 20 और 21 जुलाई को हुई अपनी बैठकों में इन नियुक्तियों की सिफारिश की थी। 15 दिन बीत जाने के बाद भी राष्ट्रपति ने तौर पर इस समरी को मंजूरी नहीं दी है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


