बटाला. पाकिस्तान अपनी गंदी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. लगातार ड्रोन के जरिए सीमा पर हथियार और नशीले पदार्थों की सप्लाई की जा रही है. इसका ताजा मामला सामने आया है, जिसमें आज थाना डेरा बाबा नानक की पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए एक ग्लॉक पिस्टल और 7 मैगजीन सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब इस मामले में पूछताछ कर रहा है. अनुमान है कि बड़े नेटवर्क इस कार्य में लिप्त हैं.
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना डेरा बाबा नानक के एस.एच.ओ अशोक कुमार ने बताया कि डी.जी.पी पंजाब गौरव यादव, आई.जी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एस.एस.पी बटाला डॉ. महताब सिंह और डी.एस.पी डेरा बाबा नानक जोगा सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसके पहले भी सीमा पर लगातार सर्चिंग की जा रही है और ड्रोन मूवमेंट पर टारगेट किया जा रहा है.
उन्होंने मीडिया कोबताया कि आज कस्सोवाल पोस्ट पर तैनात बी.एस.एफ की 22 राजपूत यूनिट के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने दो युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में काबू किया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान युवकों ने पुलिस को बताया कि वे पाकिस्तान में रहने वाले एक व्यक्ति के कहने पर गांव घनिए के बेट के खेतों में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियार लेने के लिए आए थे.
उन्होंने कहा कि इस दौरान पुलिस ने युवकों की निशानदेही पर गांव घनिए के बेट के खेतों से एक ग्लॉक पिस्टल और 7 मैगजीन बरामद किए हैं. इससे साफ पता चलता है कि एक बड़ी तस्करी को रोका गया है. यह हथियार पंजाब में शांति भंग करने का काम कर सकते थे. त्योहार के पहले यह सर्चिंग अभियान एक बड़ी उपलब्धि साबित हुई है.
गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान राहुलप्रीत सिंह निवासी धारीवाल सोहियां और रवि राजपूत निवासी अभयपुर, पंचकूला के रूप में हुई है. पुलिस ने बरामद ग्लॉक पिस्टल और मैगजीन को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
- पंजाब में पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम! ड्रोन से भेजी ग्लॉक पिस्टल और 7 मैगजीन, दो युवक गिरफ्तार
- Bihar Top News Today: रोजगार को लेकर CM सम्राट की बड़ी पहल, तेजस्वी का बड़ा हमला, ASI को मारी गोली
- ‘श्री दत्त मंदिर’ और ‘क्षिप्रा’ तक पहुंच रहा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का गंदा पानी, अमलतास अस्पताल पर उठे गंभीर सवाल
- पढ़ाई भी, जिम्मेदारी भी: यूपी के सरकारी डॉक्टरों के लिए नई गाइडलाइंस जारी, जानिए पूरी अपडेट
- पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप: आंगनबाड़ी सहायिका के सिर पर पति ने किया जानलेवा हमला, CRPF जवानों ने बचाई जान

