Donald Trump ने मुस्लिम देशों के नेताओं से इजराइल के साथ रिश्ते सामान्य करने की अपील कर पश्चिम एशिया की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी थी। ट्रंप ने दावा किया था कि अगर मुस्लिम देश Israel के साथ संबंध बेहतर करते हैं, तो इससे क्षेत्र में शांति, व्यापार और आर्थिक विकास का नया दौर शुरू हो सकता है। उन्होंने Saudi Arabia, Qatar, Pakistan, Turkey, Egypt और Jordan के नेताओं के साथ वर्चुअल बातचीत करते हुए इन देशों को Abraham Accords का हिस्सा बनने की अपील की थी। उनके इस सुझाव ने इस्लामिक देशों में असहजता पैदा कर दी थी और अब पाकिस्तान ने अब्राहम समझौते में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के इस सुझाव के जवाब में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि वह इजरायल के साथ संबंधों को सामान्य बनाने के लिए अब्राहम समझौते में शामिल होने के पक्ष में नहीं हैं। यह समझौता इजरायल और अरब देशों के बीच संबंध स्थापित करने से जुड़ा है।

आसिफ बोले- यह प्रस्ताव बिल्कुल मंजूर नहीं

आसिफ ने कहा, “व्यक्तिगत तौर पर मुझे नहीं लगता कि हमें किसी ऐसे समझौते में शामिल होना चाहिए जो हमारी बुनियादी विचारधाराओं से टकराता हो। हमारा रुख बिल्कुल साफ है कि यह हमें मंजूर नहीं है। आप उन लोगों के साथ कैसे बैठ सकते हैं जिनकी बात पर एक दिन के लिए भी भरोसा नहीं किया जा सकता?” उन्होंने पाकिस्तानी पासपोर्ट का भी जिक्र किया, जिस पर लिखा होता है कि यह इजरायल की यात्रा के लिए मान्य नहीं है।

“इजराइल से दोस्ती में ही फायदा”

ट्रंप अपने इस वर्चुअल बैठक में कहा था कि, जो देश पहले से अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल हैं जैसे United Arab Emirates और Bahrain, उन्हें व्यापार, निवेश और कूटनीति में बड़ा लाभ मिला है। उन्होंने कहा “अगर और मुस्लिम देश इजराइल के साथ रिश्ते सुधारते हैं, तो यह इतिहास का सबसे प्रभावशाली शांति समझौता बन सकता है।” ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि इससे पश्चिम एशिया में “5000 साल बाद पहली बार स्थायी स्थिरता और आर्थिक ताकत” देखने को मिल सकती है।

मीटिंग में छा गई थी चुप्पी

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब ट्रम्प ने नेताओं से इजराइल के साथ रिश्ते सामान्य करने की बात कही, तो कुछ क्षणों के लिए कॉल पर सन्नाटा छा गया। बताया जा रहा है कि Saudi Arabia, Qatar और Pakistan की तरफ से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। स्थिति इतनी शांत हो गई कि ट्रम्प ने मजाक में पूछा “क्या आप लोग अभी भी लाइन पर हैं?”

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m