सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान पूरी तरह से बदहवास नजर आ रहा है. उनके नेताओं को समझ ही नहीं आ रहा कि इस मुद्दे को भारत के साथ कैसे निपटायें. आए दिन पाकिस्तान के तरफ से कोई न कोई अनाप शनाप बोलता नजर आ जाता है. अब पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने इस्लामाबाद में आयोजित IWT इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में भारत पर तीखा हमला बोला. हिना रब्बानी खार ने कहा कि समझौते को लेकर अस्थिरता पैदा करना क्षेत्रीय शांति के लिए अच्छा संकेत नहीं है.
हिना रब्बानी खार ने आरोप लगाया कि भारत सिंधु जल संधि को लेकर ऐसा रुख अपना रहा है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है.
पाकिस्तान का सिंधु जल संधि को लेकर अभी भी रोना धोना जारी है. भारत की ओर से सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है. पाकिस्तान पहले इस समझौते को बहाल करने के लिए भारत से गुहार लगाई. पाकिस्तान के सांसद-मंत्री और बड़े-बड़े नेता दुनिया के अलग-अलग मंचों पर संधि को बचाने के लिए गिड़गिड़ा भी रहे हैं और धमकाने की आदत भी नहीं छोड़ रहे है.
हिना रब्बानी खार ने मंगलवार को इस्लामाबाद में सिंधु जल समाझौते पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दावा किया कि अगर भारत इस संधि को रोकने या कमजोर करने की कोशिश करता है, तो यह बेहद गंभीर मामला होगा.
भारत की ओर से सिंधु जल संधि रुकने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से हताश और निराश है. पाकिस्तानी नेता इस मुद्दे को लेकर कभी धमकाने वाली भाषा में हाथ काटने की बात करते है तो कभी कोई परमाणु बम की बात करता है.
हिना रब्बानी खार ने आगे कहा है कि भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए. समझौते को लेकर अस्थिरता पैदा करना क्षेत्रीय शांति के लिए अच्छा संकेत नहीं है.
इस्लामाबाद में सिंधु जल समाझौते पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट चाहता है, लेकिन सिंधु जल संधि को रोकने के बाद तो वह संयुक्त राज्य आम सभा में भी रहने के लायक नहीं है.
सच्चाई यही है कि आज भी सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों का जल प्रवाह पाकिस्तान की तरफ जा रहा है. पाकिस्तान की करीब 80 प्रतिशत कृषि सिंधु नदी के पानी पर निर्भर है, इसलिए इस संधि को वहां बेहद अहम माना जाता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

