Pali News: राजस्थान के पाली जिले के सोजत से एक ऐसी खबर आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। धाकड़ी गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। हैरानी की बात तो यह है कि कत्ल करने के बाद आरोपी बेटा खुद ही पिता की लाश को ढूंढने का नाटक करता रहा और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस और साइबर सेल की चुस्ती ने महज कुछ ही घंटों में इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाकर बेटे को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

खेत में थी खून से लथपथ लाश
मामला मंगलवार शाम का है, जब 50 वर्षीय चुन्नीलाल सीरवी अपने खेत पर रखवाली करने गया था। जब वे देर रात तक नहीं लौटा तो उनके दोनों बेटे शेराराम और भीकाराम मृतक को ढूंढने खेत पहुंचे। वहां का मंजर देखकर गांव में हड़कंप मच गया। चुन्नीलाल की बॉडी खून से लथपथ पड़ी थी। उनके सिर पर लाठी, लोहे की रॉड और भारी पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला किया गया था। मौके पर पहुंची एफएसएल (FSL) और शिवपुरा थाना पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो उन्हें छोटे बेटे भीकाराम की बातों में झोल नजर आया।
सगाई टूटने का डर और सिर पर सवार हुआ खून
पुलिस ने जब भीकाराम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गया और जो सच उगला उसने सबको सुन्न कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भीकाराम अपने पिता की शराब की लत से परेशान था। पिता रोज शराब पीकर हंगामा करते थे, जिससे समाज में परिवार की थू-थू हो रही थी।
सबसे बड़ी बात यह थी कि शराब की इसी लत के कारण दोनों भाइयों के रिश्तों की बात बार-बार कट रही थी। वारदात वाले दिन भी परिवार को एक लड़की देखने जाना था, लेकिन पिता नशे में धुत थे। बस इसी बात के गुस्से में भीकाराम ने पिता का सिर पत्थर से कुचल दिया।
पढ़ें ये खबरें
- AI तकनीक से जंगल और वन्यजीवों की होगी 24 घंटे निगरानी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू
- ‘सरकार सत्ता के अहंकार में संवेदनहीन हो गई…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- अन्याय और भ्रष्टाचार से जनता परेशान
- MP Politics: अवधेश नायक की BJP में घर वापसी तय? कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची से नाम गायब
- तेज आंधी बनी काल, ट्रैक्टर सवार युवक की दर्दनाक मौत
- MP में छात्रवृत्ति घोटाला: यूको बैंक और मैनेजमेंट कॉलेज ने मिलकर डकारे 1 करोड़ रुपये, CBI की एंट्री
