लुधियाना के गांव भामिया कलां में पंचायत चुनाव के प्रचार के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। उम्मीदवार अमन चंडोक ने बताया कि वे भामिया कलां से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। प्रचार के दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की और उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
अमन ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन उनके सिर पर गंभीर चोट आई और उन्हें टांके लगाने पड़े। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने की मांग की है।
वहीं, आम आदमी पार्टी से दूसरे गुट के नेता और भामिया कलां के मौजूदा सरपंच दर्शन सिंह मल्ला ने कहा कि जब झड़प हुई, वे अपनी मां के साथ गांव में प्रचार कर रहे थे। गांव वालों ने उन्हें बताया कि अमन चंडोक लोगों के साथ मारपीट कर रहे थे। दर्शन सिंह ने आरोप लगाया कि विरोधी गुट ने एक महिला के साथ भी दुर्व्यवहार किया।

इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने अमन चंडोक के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अमन और उनके साथियों ने गुस्से में आकर हमला किया, व्यक्ति घायल हो गए। से एक महिला और एक व्यक्ति घायल हो गए.
- ट्रंप के बयान पर यूक्रेन का पलटवार, कहा- जेलेंस्की देश की आजादी के लिए युद्ध लड़ रहे, जनता का समर्थन हासिल
- अमृतसर में कैंब्रिज स्कूल के पास मिली असॉल्ट राइफल, पीले लिफाफे में लिपटा था हथियार; पुलिस जांच में जुटी
- न कोई हादसा, न कोई धरना… फिर भी बस्ती में क्यों लग गया लंबा जाम और कट गई बिजली? वजह जान चौंक जाएंगे आप
- दिल्ली में संघर्ष के बीच MP में मुहिम तेज: चुनाव आयोग ने कलेक्टरों को दिए निर्देश, कहा- ‘कोई छूटना नहीं चाहिए’
- सुपौल में लाखों की डकैती, पुलिस के सामने चुनौती, गैंग ने रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम
