पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला स्थित एक सरकारी स्कूल में KG की छात्रा पर तीसरी कक्षा के छात्र द्वारा ईंट से हमला करने के मामले में राज्य सरकार ने जांच कमेटी गठित की है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा ने कहा कि कमेटी जल्द रिपोर्ट सौंपेगी। जांच में जिस किसी की भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्र को बच्ची पर ईंट से हमला करते हुए देखा जा सकता है। मामले की जांच की जा रही है।

मुख्यालय स्तर की कमेटी गठित

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा ने कहा कि मामला सामने आते ही उन्होंने अधिकारियों को मुख्यालय स्तर की कमेटी बनाने के निर्देश दिए थे। कमेटी गठित हो चुकी है और जल्द अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

मंत्री के मुताबिक, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं: शिक्षा मंत्री

महिपाल ढांढा ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में जिम्मेदारी तय की जाएगी और लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

महिपाल ढांढा, शिक्षा मंत्री, हरियाणा ने कहा:

“जैसे ही यह मामला मेरे संज्ञान में आया और मैंने इस वीडियो को भी देखा है। सही बात यह है कि देख भी नहीं पा रहे हैं। मैंने तुरंत आला अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस पर एक मुख्यालय स्तर की कमेटी गठित की जाए। वह गठित हो गई है और उस पर तुरंत आज शाम तक या कल सुबह तक उसकी रिपोर्ट आ जाएगी। आगामी कार्रवाई इस रिपोर्ट आने के बाद ही होगी और इसमें जिनकी भी लापरवाही है, वह किसी भी सूरत में बख्शने योग्य नहीं है। उन पर कड़ी कार्रवाई जरूर होगी।”

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m