शरद पाठक, पांढुर्णा। नागपुर मार्ग पर गुरुवार शाम को हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 4 वर्षीय मासूम शिवांश ने भी नागपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से ही बच्चे की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई थी। बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र और पीड़ित परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्कूल से लौटते समय हुआ था हादसा

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 4:10 बजे महावीर वार्ड निवासी विजय कपले (40 वर्ष) अपनी बाइक से मासूम शिवांश को स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नागपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑयल टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

छात्रा को परेशान करने वाले मुस्लिम युवक के साथ मारपीटः घावों पर मिर्च-नमक छिड़कने वाले आरोपी गिरफ्तार,

मौके पर ही हो गई थी अभिभावक की मौत

यह टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय कपले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं, 4 वर्षीय शिवांश गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना में मासूम के दोनों पैरों की हड्डियां पूरी तरह टूट गई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल नागपुर रेफर कर दिया था, जहां डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद बीती रात उसने अंतिम सांस ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरः मेडिकल कॉलेज अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदा मरीज, टीन शेड पर अटकने से बची जान,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m