इमरान खान, खंडवा। शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां भर्ती एक मरीज ने अचानक चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मरीज सीधे जमीन पर न गिरकर बीच में लगे एक टीन शेड पर जा अटका। अस्पताल के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से मरीज को तुरंत सुरक्षित नीचे उतारा गया, जिससे उसकी जान बच गई।

वार्ड नंबर 403 से लगाई छलांग

मिली जानकारी के अनुसार, बड़गांव माल निवासी परलाल (पिता छगनलाल, उम्र करीब 30 वर्ष) अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थित वार्ड नंबर 403 में भर्ती था। गुरुवार रात उसने अचानक खिड़की या बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। मरीज को नीचे गिरता देख अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। हालांकि, जमीन पर गिरने से ठीक पहले वह नीचे लगे टीन शेड पर जाकर अटक गया।

दतिया उपचुनाव: भाजपा समर्थकों में बगावती सुर, सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रत्याशी की

कर्मचारियों ने तत्परता दिखाकर बचाई जान

घटना के तुरंत बाद अस्पताल का स्टाफ, सुरक्षा गार्ड और प्रत्यक्षदर्शी मौके पर दौड़े। उन्होंने बेहद तत्परता दिखाते हुए मरीज को टीन शेड से नीचे उतारा और तत्काल इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया। ऊंचाई से गिरने के कारण मरीज को गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसका लगातार इलाज कर रही है, फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

कोहेफिजा थाने के टू-आईसी केजी शुक्ला निलंबितः भ्रष्टाचार और अपराधियों से साठगांठ के आरोप

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी तुरंत अस्पताल परिसर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मरीज ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। पुलिस परिजनों और अस्पताल स्टाफ से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

जुम्मे की नमाज पर संशयः भोजशाला परिसर के बाहर नमाज को लेकर देर शाम तक सुप्रीम कोर्ट का नहीं मिला

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m