शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाने में पदस्थ टू-आई (सेकंड-इन-कमांड) उपनिरीक्षक के.जी. शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह बड़ी कार्रवाई डीसीपी (जोन-3) आयुष गुप्ता द्वारा की गई है।

भ्रष्टाचार और अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

निलंबित उपनिरीक्षक के.जी. शुक्ला पर लंबे समय से भ्रष्टाचार, अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने और अपराधियों के साथ सांठगांठ रखने की गंभीर शिकायतें मिल रही थीं। इसके अलावा थाने के कामकाज में कई तरह की अनियमितताओं की बातें भी सामने आई थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी जोन-3 ने निलंबन की यह कड़ी कार्रवाई की है।

17 जुलाई महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर बेलपत्र, चंद्र और आभूषणों से बाबा का भव्य श्रृंगार,

थाने के अन्य स्टाफ पर भी मंडराया खतरा, जांच शुरू

इस मामले में केवल के.जी. शुक्ला पर ही गाज नहीं गिरी है, बल्कि कोहेफिजा थाने के अन्य अधिकारियों और पूरे स्टाफ की भूमिका भी अब जांच के दायरे में आ गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाने के पूरे स्टाफ के खिलाफ विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश की वापसी, 19 जुलाई से भारी वर्षा का दौर;

पुलिस महकमे में हड़कंप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान यदि थाने के किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भी अपराधियों से मिलीभगत या भ्रष्टाचार में संलिप्तता स्पष्ट होती है, तो उनके खिलाफ भी बेहद सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के तहत भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

जुम्मे की नमाज पर संशयः भोजशाला परिसर के बाहर नमाज को लेकर देर शाम तक सुप्रीम कोर्ट

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m