शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। करीब 9 दिन की सुस्ती के बाद मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई से प्रदेश में तेज बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बालाघाट और डिंडौरी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं 31 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने के कारण गर्मी और उमस भी बढ़ सकती है।
READ MORE: MP Morning News: पीएम मोदी आज देंगे मध्यप्रदेश को सौगात, सांची-विदिशा समेत 13 स्टेशनों का लोकार्पण, CM डॉ. मोहन के आज के कार्यक्रम, VHP-बजरंगदल ने पकड़ा मांस से भरा ऑटो
बीते 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, लेकिन मानसून अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया और तीन सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मध्य प्रदेश में मानसून को नई ताकत मिलेगी, जिससे आगामी दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारिश के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक असर पूर्वी मध्य प्रदेश में देखने को मिला है, जहां 26 प्रतिशत बारिश की कमी रिकॉर्ड की गई है।
READ MORE: 17 जुलाई महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर बेलपत्र, चंद्र और आभूषणों से बाबा का भव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
वहीं राजधानी भोपाल के बारिश के इतिहास पर नजर डालें तो जुलाई महीने में सर्वाधिक 41 इंच बारिश दर्ज होने का रिकॉर्ड है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आगामी सिस्टम मजबूत बना रहता है तो जुलाई के दूसरे पखवाड़े में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, आकाशीय बिजली से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

