रवि रायकवार, दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर अंदरूनी कलह और असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। टिकट वितरण से नाराज भाजपा समर्थकों के बीच से अब अलग-अलग और तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जो पार्टी के लिए आने वाले चुनाव में बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती हैं।
‘पार्टी से प्यार, प्रत्याशी से इंकार’
दतिया के सियासी गलियारों से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उससे साफ है कि भाजपा समर्थक पार्टी के साथ तो खड़े हैं, लेकिन वे घोषित भाजपा प्रत्याशी को स्वीकार करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि समर्थक अपने ‘लाडले नेता’ का टिकट कट जाने का गम और गुस्सा अभी तक भुला नहीं पाए हैं। यही वजह है कि जमीनी स्तर पर प्रत्याशी के खिलाफ भारी असंतोष देखा जा रहा है।
कोहेफिजा थाने के टू-आईसी केजी शुक्ला निलंबितः भ्रष्टाचार और अपराधियों से साठगांठ के आरोप
सोशल मीडिया पर पोस्टर वॉर
नाराज भाजपा समर्थकों ने अब विरोध जताने के लिए सोशल मीडिया को अपना हथियार बना लिया है। फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर समर्थकों द्वारा ऐसे पोस्टर तेजी से वायरल किए जा रहे हैं, जो पूरी तरह भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ हैं। इन पोस्टरों में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह को बेहद सरल, सहज और सुलभ नेता के रूप में पेश किया जा रहा है।इसके विपरीत, अपनी ही पार्टी के घोषित भाजपा प्रत्याशी को पोस्टरों के माध्यम से ‘अहंकारी’ और ‘घमंडी’ बताया जा रहा है।
Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा संभालेंगे आशुतोष तिवारी के चुनाव संचालन की कमान, बीजेपी ने घोषित की
क्या अपनों के चक्रव्यूह में घिर जाएगी भाजपा?
समर्थकों के इस बगावती रुख के बाद अब दतिया चुनाव को लेकर सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है—क्या भाजपा समर्थक ही अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी की राह का सबसे बड़ा रोड़ा बनेंगे? यदि स्थानीय स्तर पर यह डैमेज कंट्रोल जल्द नहीं किया गया, तो उपचुनाव में भाजपा को भीतरघात का एक बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश की वापसी, 19 जुलाई से भारी वर्षा का दौर; 31 जिलों में अलर्ट

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

