सुनील उपाध्याय, छतरपुर। भगवान श्री कृष्ण पर की गई टिप्पणी को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक बार फिर बयान सामने आया है। केन्या के नैरोबी में आयोजित कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि अभी “तुम्हारे और हमारे वाले” में बड़ा विवाद चल रहा है।

‘मैंने खुद गुरु से जुड़वाया नाम में कृष्ण’

कथा के दौरान बागेश्वर बाबा ने कहा कि वे भले ही खुद को सबसे बड़े राम भक्त बताते हों, लेकिन वे सबसे ज्यादा बार ब्रज गए हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने खुद अपने गुरुजी से कहकर अपने नाम में ‘कृष्ण’ जुड़वाया है, ताकि वे अपने इस नाम को हमेशा लेते रहें।

राजनीतिक मुद्दों पर दिया यह बयान

राजनीतिक बयानों और चर्चाओं से दूरी बनाए रखने की बात कहते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वे किसी भी तरह के राजनीतिक मुद्दों में नहीं पड़ते हैं और अपनी मस्ती में मस्त रहते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m