सुनील उपाध्याय, छतरपुर। भगवान श्री कृष्ण पर टिप्पणी के बाद लगातार उत्तर प्रदेश में बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी उन्हें सनातन विरोधी बताया है। उसके बावजूद भी उनका 11, 12 और 13 दिसंबर को हनुमत कथा का आयोजन झांसी में किया जाना है।
बाबा बागेश्वर ने वीडियो जारी कर कहा है कि हनुमंत कथा का आयोजन 11, 12 को होगा। 13 दिसंबर को दिव्य दरबार लगाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘करो भव्य तैयारी… 11 ,12, 13 को आ रहे हैं मुगदर धारी।’ बाबा के बयान उस समय आया है जब उत्तर प्रदेश में कथा को बैन करने की मांग सपा प्रमुख से लेकर अन्य लोग कर चुके हैं।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने ताल ठोक कर लोगों से कथा में आने का आह्वान किया है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का किस तरह से विरोध उत्तर प्रदेश में होता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

