रवि रायकवार, दतिया। पंडोखर सरकार और बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री को लेकर एक वीडियो और बयान इन दिनों चर्चा में है। पंडोखर सरकार के संत गुरुशरण महाराज ने कथित तौर पर धीरेंद्र शास्त्री की एफडी और बैंक खातों से जुड़ी जानकारी बताते हुए दावा किया कि उन्होंने उनकी “लॉटरी खोल दी” है।
READ MORE: बागेश्वर धाम दर्शन करने आया मानसिक रूप से कमजोर युवक 13 दिनों से लापता: भाई को तलाशने भटक रही बहन पहुँची एसपी दफ्तर, लगाई मदद की गुहार
बयान के दौरान पंडोखर सरकार के संत ने धीरेंद्र शास्त्री को संबोधित करते हुए कहा—“बेटा धीरेंद्र, कहाँ-कहाँ अकाउंट है, कहाँ-कहाँ एफडी है।” इसी दौरान उन्होंने एफडी से जुड़े नंबर और अन्य आर्थिक जानकारी बताए जाने का दावा किया।
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया है। समर्थकों और श्रद्धालुओं के बीच इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही संबंधित बैंक खातों या एफडी की वास्तविक जानकारी सार्वजनिक रूप से सत्यापित हुई है।
READ MORE: आधी रात को पत्नी को साथ ले जाने की सनक: मना करने पर जीजा ने कट्टे से चलाई गोली, दोस्तों ने घर पर बोला पत्थरों से धावा; पुलिस ने 3 को दबोचा
पंडोखर सरकार के संत के इस कथित दावे ने धार्मिक जगत के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी नई बहस छेड़ दी है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि धीरेंद्र शास्त्री या बागेश्वर धाम प्रबंधन की ओर से इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आती है या नहीं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

