प्रमोद निर्मलकर, मोहला मानपुर। मोहला मानपुर जिले के दक्षिण वन परिक्षेत्र में एक बार फिर बाघ की आमद से रहवासी बस्ती में दहशत का माहौल है। दो दिन के भीतर लगभग 20 से 30 किलोमीटर के अंतर में मौजूद दो अलग-अलग गांवों के करीब बाघ की चहलकदमी हुई है, जहां एक गांव के पास बाघ देखा गया है और उसके पगमार्क मिले हैं, तो वहीं दूसरे गांव के पास बाघ ने किसान के बैल को अपना शिकार बनाया है।

बाघ ने किया बैल का शिकार
जानकारी के अनुसार, मानपुर ब्लॉक मुख्यालय से लगे ग्राम कलवर में शुक्रवार के देर शाम बाघ गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित खेत में किसान की बैल का शिकार किया है, जिसकी भनक किसान और ग्रामीणों को आज सुबह लगी। घटना की सूचना की सूचना के बाद क्षेत्रीय वन अमला मौके पर पहुंचा। इस दरमियान उन्होंने मौका ए वारदात में पहुंच कर ग्रामीणों के साथ मौका मुआयना किया और हालात का जायज़ा लिया।

इलाके में एक से ज्यादा बाघ होने की आशंका
ग्रामीणों के मुताबिक, जो निशान घटना स्थल पर मिले हैं उसे देखकर लग रहा है कि घटना के दौरान यहां एक से अधिक बाघ मौजूद रहे होंगे। हालांकि दूसरी ओर वन महकमे का कहना है कि एक से अधिक बाघ इलाके में होने के कयाश जरूर लग सकते हैं, लेकिन पुख्ता प्रमाण और ट्रैप कैमरे में तस्वीर जब तक सामने नहीं आती तब तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती।

ट्रैप कैमरे के जरिए की जा रही निगरानी
बता दें कि लंबे समय से लगातार बाघ का आतंक झेल रहे महाराष्ट्र और बस्तर सीमावर्ती औंधी-नवागांव उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हालेपायली गांव के करीब आज ही शनिवार की बाघ दिखने और उसके पगमार्क मिलने की जानकारी सामने आई हैं, जिसकी पुष्टि भी वन महकमे ने की है। क्षेत्रीय वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रवीण देहारी के मुताबिक ट्रैप कैमरे के जरिए निगरानी और सुरक्षात्मक कवायदे की जा रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

