Rajasthan News: जयपुर की सड़कों पर हाल ही में दौड़ी नई इलेक्ट्रिक बसें अब विवादों में हैं। मंगलवार सुबह टोंक रोड पर कुंभा मार्ग के पास एक बस अचानक बंद हो गई। देखते ही देखते बस के सभी गेट ऑटो लॉक हो गए। अंदर बैठे 25 से 30 यात्रियों की हालत खराब हो गई। बस में तेज सायरन बजने लगा और दम घुटने जैसी स्थिति बन गई।

क्या हुआ बस के अंदर?
सुबह 10:30 बजे का समय था। बस चलते-चलते अचानक रुक गई। तभी अचानक तेज सायरन बजने लगा, जिससे यात्री घबरा गए। यात्रियों का कहना है कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया कि हो क्या रहा है। किसी को लगा आग लग गई, तो कोई खिड़की से बाहर झांकने लगा। अफरा-तफरी का आलम ये था कि यात्रियों का दम घुटने लगा था। बड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर ने किसी तरह अपना गेट खोला और सभी को बाहर निकाला।
पैनिक बटन ने बढ़ाई परेशानी
जांच में सामने आया कि बस में लगे इमरजेंसी पैनिक बटन के दबने से यह सब हुआ। सुरक्षा के लिए लगाए गए इस बटन के एक्टिव होते ही बस का इमरजेंसी सिस्टम चालू हो गया। इससे बस लॉक हो गई और सायरन बजने लगा। मैकेनिक ने मौके पर आकर सिस्टम को दोबारा री-सेट किया, तब जाकर बस को आधा घंटे बाद वहां से हटाया गया।
बस ड्राइवर हेमंत के अनुसार उसे यह नहीं पता था कि अगर पैनिक बटन दब जाए तो स्थिति को कैसे हैंडल करना है। उसे बस चलाने की ट्रेनिंग तो मिली, लेकिन इमरजेंसी सिचुएशन से निपटने की प्रक्रिया नहीं बताई गई। वहीं यात्रियों को सड़क किनारे उतरकर दूसरी बस का इंतज़ार करना पड़ा। बता दें कि सीएम ने हाल ही में शनिवार को ही इन बसों को हरी झंडी दिखाई थी और खुद सफर कर सुरक्षा का जायजा लिया था, लेकिन पहली ही बड़ी समस्या ने सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है।
पढ़ें ये खबरें
- जंतर-मंतर पर हंगामे के बीच अभिजीत दीपके का दावा- ‘सोनम वांगचुक पर हमले की कोशिश, मुझे भी पीटा गया’
- कुपोषण से जंग या सिर्फ कागजों में योजना? इंदौर में 96 हजार बच्चों में से सिर्फ 8,814 तक पहुंचा टेक होम राशन, समीक्षा रिपोर्ट ने खोली व्यवस्था की पोल
- नाना पटवारी मामले में बड़ी खबरः पूछताछ से पहले ही थाने से भागा बिल्डर! फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट से बचने की कोशिश, ऑनलाइन सट्टा जांच में कई नामों की एंट्री
- Rajasthan News: डीग मदरसा हादसा; सीढ़ियां टूटीं और टैंक में गिरीं छात्राएं, एक की मौत
- छत्तीसगढ़ विधानसभा : अविश्वास प्रस्ताव पर MLA धरमलाल का विपक्ष पर हमला, कहा- अपनी नाकामी छुपाने और जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास
