राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के पास स्थित नॉर्थ ब्लॉक में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। इमारत की छत पर लगे एसी के बॉयलर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद आसमान में काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) ने छह दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

वेल्डिंग के दौरान लगी आग

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ ब्लॉक की छत पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट होने से एसी के एक बॉयलर में आग लग गई। देखते ही देखते वहां से धुआं उठने लगा, जिससे आसपास के इलाके में हलचल बढ़ गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल गाड़ियां

दिल्ली फायर सर्विसेज को नॉर्थ ब्लॉक में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल छह दमकल गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आग बुझाने की कार्रवाई की। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। घटना से हुए नुकसान और अन्य पहलुओं को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

इस घटना की जानकारी सबसे पहले सांसद मिलिंद देवड़ा के सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सामने आई। बताया गया कि वह सुबह संसद की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से भारी मात्रा में धुआं उठते देखा। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर धुएं की तस्वीरें साझा कीं और वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

वेल्डिंग के दौरान आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ ब्लॉक में तोड़-फोड़ और वेल्डिंग से जुड़ा काम चल रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने की आशंका के बीच एसी के बॉयलर में आग लग गई। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर फाइटर्स ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग बुझाई और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

हाई-सिक्योरिटी जोन होने के कारण जांच शुरू

नॉर्थ ब्लॉक राजधानी के संवेदनशील सरकारी भवनों में शामिल है। राष्ट्रपति भवन के नजदीक स्थित इस इलाके में आग लगने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने भी मामले की जांच शुरू कर दी। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग बुझा दी गई है। शुरुआती जानकारी में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m