अमेरिका स्थित वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के कैंपस में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिसके बाद कैंपस में हड़कंप मच गया. गोलीबारी की घटना के बाद ही यूनिवर्सिटी कैंपस में लॉकडाउन लागू कर दिया गया और संदिग्धों की तलाश की जा रही है. इस दौरान कम से कम पांच लोग घायल हो गए.

पुलिस के अनुसार हमलावर एक से अधिक थे, जिनकी तलाश जारी है. फिलहाल हमलावर की गिरफ्तारी को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है.

यह घटना यूनिवर्सिटी के ‘क्वॉड एनेक्स’ इलाके के पास हुई. कैंपस में गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना सामने आने के बाद छात्रों को कमरों में बंद रहने के निर्देश दिए गए. हालात पर काबू पाने के बाद यूनिवर्सिटी ने आधिकारिक सुरक्षा अपडेट जारी कर लॉकडाउन हटाने की पुष्टि की है.

गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां पांच लोग गोली लगने से घायल मिले. यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक, एक घायल की हालत गंभीर है. सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक, एक घायल की हालत गंभीर है, जबकि बाकी चार लोग खतरे से बाहर हैं.  कैंपस पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं. प्रशासन ने छात्रों और कर्मचारियों को प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने और जांच एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी.

यह घटना नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ठीक पहले हुई है. हॉस्टल पिछले सप्ताह ही छात्रों के लिए खोले गए हैं और सोमवार से क्लासेस शुरू होने वाली थीं. इस गोलीबारी के बाद छात्रों में डर का माहौल है. वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी कैंपस करीब 230 एकड़ में फैला हुआ है. यह अपने शांत माहौल, खेल-कूद और बेहतरीन इतिहास के लिए जाना जाता है. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m