राजगढ़। मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क का चीता निकलकर राजगढ़ पहुंच गया है। आसपास चीता दिखने से ग्रामीणों में भय मिश्रित दहशत है। ग्रामीण चीते की तस्वीर मोबाइल में कैद किए है।
ग्रामीण क्षेत्र में घूमता नजर आया
दरअसल कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया चीता अब राजगढ जिले में दिखा है। बताया जा रहा है कि यह चीता राजगढ़ के कालीपीठ ग्रामीण क्षेत्र में घूमता नजर आया है। चीता के बाहर घूमने की खबर से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों ने चीते की तस्वीरें अपने कैमरों में कैद किए है।
RTO के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की सास का फार्म हाउस जमींदोज: स्विमिंग पूल और बाउंड्री वॉल भी ढहाई गई
प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि चीता फिलहाल एक पेड़ की छाया में बैठा है। रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच चुकी और स्थिति पर लगातार नजर रखी हुई है। यह वही चीता बताया जा रहा है, जिसे एक दिन पहले मनोहर थाना क्षेत्र में भी देखा गया है।
हलवाई बना हत्यारा: शादी समारोह में मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला, वकील की जान गई
नामीबिया से लाए गए
जानकारी के मुताबिक, यह चीता वर्ष 2022 में कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए नामीबिया से लाए गए चीतों में शामिल है। इसके गले पर लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस भी लगा हुआ है, जिससे वन विभाग इसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।

