पानीपत। जिला जेल में बंद एक 50 वर्षीय बंदी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद नियमानुसार पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।मृतक की पहचान पानीपत के धारीवाल चौक, गुड़मंडी निवासी रोहतास के रूप में हुई है। वह पेशे से हलवाई था और बहू से दुष्कर्म के मामले में पिछले करीब एक साल से न्यायिक हिरासत में जिला जेल में बंद था।
जानकारी के अनुसार, जेल के भीतर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- Weather Update: एमपी में नए वेदर सिस्टम सक्रिय, ग्वालियर-चंबल से लेकर जबलपुर तक आंधी-तूफान और गरज-चमक के आसार
- Morning News Brief: ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश; INDIA गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन फिलहाल स्थगित किया
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज!
- MP Morning News: आज नवरात्रि का चौथा दिन, लाडली बहनों के खातों में आएंगे 1500 रुपए, सीएम के कई कार्यक्रम, रेवेन्यू कलेक्शन बढ़ा, राष्ट्रीय पोषण माह में एमपी तीसरे स्थान पर
- UP WEATHER TODAY : मानसून पर लगा ब्रेक, आज शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में गिरावट शुरू

