पानीपत, 7 सितंबर 2026। हरियाणा के पानीपत में सरेआम मारपीट और गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। मतलौडा अड्डा क्षेत्र में रविवार शाम करीब 7:30 बजे फिगो कार सवार 4-5 युवकों ने एक किशोर को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, करीब 17-18 वर्षीय किशोर बाइक पर सवार होकर मतलौडा अड्डे के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान पानीपत नंबर की फिगो कार में आए युवकों ने उसकी बाइक के आगे अपनी गाड़ी लगा दी और उसका रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि इसके बाद युवकों ने किशोर को जबरन बाइक से नीचे गिरा दिया और लात-घूंसों के साथ लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने बीच सड़क पर किशोर को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
किशोर के शोर मचाने पर आसपास मौजूद व्यापारी और राहगीर मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी घायल किशोर को सड़क पर छोड़कर अपनी कार में सवार हुए और वहां से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों ने घायल किशोर को संभाला और तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वारदात के पीछे क्या कारण था और आरोपियों की पहचान हुई है या नहीं, इसे लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है.
- बेटी की मौत से आक्रोशित हुआ पिता, पेट्रोल पंप में की आगजनी, अब पहुंचा सलाखों के पीछे
- ‘किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं कि…’, PM मोदी को लेकर राहुल-तेजस्वी पर बरसे गिरिराज सिंह
- जनता का भरोसा कम हो सकता है… 42 पूर्व जजों ने लिखा OPEN LETTER ; SIR और ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर विपक्ष को घेरा
- CG Transfer News : स्टेट जीएसटी में बड़े पैमाने पर तबादला, देखें लिस्ट…
- कुंभ 2027 का काउंटडाउन: मेले से पहले व्यवस्था की ‘अग्निपरीक्षा’, अफसरों को मुख्य सचिव ने दी डेडलाइन

