लखनऊ। यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पर जमकर निशाना साधा है। चौधरी का आरोप है कि एक समय था जब सपा के कुशासन में दंगाइयों के डर से परिवार पलायन करने को मजबूर थे। कानून नहीं, उपद्रवियों का राज चलता था। यूपी अब दंगों और डर का नहीं, सुरक्षा और सुशासन का प्रदेश है।

विपक्ष पर बोला हमला

पंकज चौधरी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि एक समय था जब सपा के कुशासन में दंगाइयों के डर से परिवार पलायन करने को मजबूर थे। कानून नहीं, उपद्रवियों का राज चलता था। यूपी में अब दंगों का डर का नहीं, सुरक्षा और सुशासन का प्रदेश है।

READ MORE: फिल्ममेकर पहलाज निहलानी का निधन, CM योगी ने जताया शोक, कहा- फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति

यूपी सुरक्षा और सुशासन का प्रदेश

पंकज चौधरी ने आगे कहा कि आज भाजपा सरकार में अपराधी और माफिया कानून के सामने नतमस्तक हैं। दंगाइयों की संपत्तियां कुर्क हो रही हैं, माफिया जमींदोज हो रहे हैं और वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे पीड़ित परिवारों को उनका छीना गया हक, सम्मान और जमीन वापस मिल रही है।

READ MORE: ‘भाजपा कार्यकर्ता ने रेप कर युवती की हत्या…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- BJP वाले अब महिला सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा

इससे पहले चौधरी ने कहा था कि किसी से छिपा नहीं है कि समाजवादी पार्टी की राजनीति कैसे हमेशा तुष्टिकरण, वोट बैंक और भू-माफियाओं को संरक्षण देने के इर्द-गिर्द घूमती रही है। जहां एक तरफ सपा अपने स्वार्थ के लिए ऐसे अवैध कब्जेदारों का बचाव करती थी, वहीं डबल इंजन की सरकार कानून के दायरे में रहकर लगातार कार्रवाई कर रही है।