इदरीश मोहम्मद, पन्ना। पन्ना जिले के देवेंद्रनगर में एक कपड़ा दुकान में हुए जानलेवा हमले के मामले में पिछले एक महीने से फरार चल रहे आरोपी अमित जैन को पुलिस ने रायसेन टोल नाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी, भाजपा नेत्री अमिता बागरी के पति हैं और उन पर पहले से 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाकर आम जनता में कानून का खौफ कायम करने के उद्देश्य से शहर में पैदल जुलूस निकाला।
इस कार्रवाई के बाद भाजपा नेत्री अमिता बागरी ने एक वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन और स्थानीय गुन्नौर विधायक राजेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह एक पारिवारिक व संपत्ति का विवाद था, जिसे राजनीतिक रंजिश के तहत षड्यंत्र रचकर धारा 307 के तहत जानलेवा हमले में तब्दील किया गया। उन्होंने पुलिस पर अपने परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया।
ये भी पढ़ें: “हमारे मन की मुराद पूरी हो गई…” उमा भारती का अमित शाह की घोषणा पर समर्थन, कहा- लंबे समय से इंतजार था
वहीं देवेंद्रनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार बताया है। पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई वैधानिक प्रक्रियाओं और उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निष्पक्ष रूप से की गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

