FIR Against Pappu Yadav: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में संसद परिसर में भगवा चोला पहनकर चोरी का ड्रामा करना पप्पू यादव को महंगा पड़ गया है। बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ कई जगहों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। दिल्ली, लखनऊ समेत कई जगहों पर पप्पू यादव के खिलाफ सनातन का अपमान (Insult to Sanatan) और हिंदू भावना आहत (Hindu sentiments hurt) करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। जबकि कई जगहों पर प्रदर्शन भी हुआ है।
दरअसल 31 जुलाई को पप्पू यादव ने साधु का रूप धरकर संसद परिसर में राम मंदिर चंदा चोरी से जुड़ा नुक्कड़ नाटक किया था। ड्रामा को राहुल गांधी, डिंपल यादव, अवधेश कुमार और INDI गठबंधन के अन्य सांसदों का समर्थन मिला था। नाटक करने के दौरान प्पू यादव ने भगवान राम लला विराजमान की तस्वीर तक अपने पैरों के नीचे रखी हुआ थीा
अब सांसद पप्पू यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। जबकि कई जगहों पर एओफआईआर दर्ज कराई गई है। दिल्ली के जहांगीरपुरी थाने में सूर्य मैथिल ने एफआईआर दर्ज करवाई है। सूर्य मैथिल ने कहा, इससे सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके खिलाफ मैंने जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। मैं गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, DCP नॉर्थ, DCP नॉर्थ वेस्ट, ACP जहांगीरपुरी और SHO जहांगीरपुरी से मांग करता हूं कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए उन सभी के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई हो।
सपा ने पप्पू यादव का बचाव किया
वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने इस विरोध प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि इसका मकसद राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान से जुड़े आरोपों की ओर ध्यान दिलाना था। उन्होंने कहा कि ये अयोध्या में हुई घटनाओं को उजागर करने के लिए एक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन है। श्रद्धालुओं ने दान दिया, लेकिन आरोप हैं कि रसीदें जारी नहीं की गईं और CCTV फुटेज डिलीट कर दिए गए। हम संसद में इस मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं।
जानें क्या है पूरा मामला
ये पूरा मामला 31 जुलाई 2026 का है। पक्षी सांसदों ने राम मंदिर के लिए मिले चंदे में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने के लिए एक नुक्कड़ नाटक किया था। नाटक के दौरान पप्पू यादव भगवा कपड़े पहने साधु के रूप में थे। वे विरोध स्थल पर रखे दान-पात्रों के पास भगवान राम की तस्वीर लेकर बैठे थे। इस दौरान लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों ने दान पेटी में पैसे डाले। इस दौरान पप्पू यादव पैसे अपनी जेब में डाल लिए। इसके जरिए उन्होंने यह दर्शाने की कोशिश की कि इसी तरह से राम मंदिर के चढ़ावे को चुराया गया था। फिर कई विपक्षी सदस्यों ने चोर-चोर और चढ़ावा चोर कहते हुए पप्पू यादव को घेर लिया था। इसके बाद पप्पू यादव दान पेटी लेकर भाग खड़े हुए थे।
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर लोकसभा सचिवालय और स्पीकर सख्त
संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सख्त रुख अपनाया है। पप्पू यादव के स्वांग के बाद सचिवालय ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि संसद परिसर में इस तरह के वेशभूषा आधारित प्रदर्शन या नाटकीय विरोध की अनुमति नहीं दी जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताई है। भविष्य में संसद परिसर में इस तरह के प्रतीकात्मक प्रदर्शन, वेश बदलकर विरोध या मंचन जैसी गतिविधियों पर रोक को और प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


