जालंधर: विधायक परगट सिंह के पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने के बाद उनके घर में जश्न का माहौल देखने को मिला. परगट सिंह इस समय दिल्ली में हैं, लेकिन उनके निवास पर पत्नी बरिंदर कौर, परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने ढोल की थाप पर नाचकर अपनी खुशी जाहिर की. बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता वहां मौजूद है. इन सभी के बीच उनकी पत्नी का अहम बयान सामने आया है.
परगट सिंह की पत्नी बरिंदर कौर ने इस मौके को परिवार के लिए दोहरी खुशी बताया। . उन्होंने कहा कि जब उनके पहले पोते तेग का जन्म हुआ था, उस समय परगट सिंह विधायक बने थे. अब दूसरे पोते के जन्म के साथ उन्हें पंजाब कांग्रेस की कमान मिली है. उन्होंने कहा कि यह संयोग उनके परिवार के लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है. बरिंदर कौर ने कहा कि परगट सिंह एक खिलाड़ी रहे हैं और उन्हें चुनौतियों का सामना करना अच्छी तरह आता है. मुझे पूरा विश्वास है कि वह अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि परगट सिंह कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और पंजाब में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे.
बरिंदर कौर ने बताया कि उनकी परगट सिंह से फोन पर करीब पांच मिनट बातचीत हुई है. उन्हें कहा कि ये गर्व का समय है. उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विश्वास जताया कि परगट सिंह पंजाब की जनता की आवाज मजबूती से उठाएंगे और पार्टी को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे. इस मौके पर नकोदर हलका इंचार्ज डॉ. नवजोत सिंह धैया, पार्षद पवन कुमार सहित कई समर्थक परगट सिंह के घर पहुंचे और परिवार को बधाई दी. सभी ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और ढोल की थाप पर भंगड़ा डालकर खुशी मनाई.
- बिहार में बाढ़ राहत राशि बढ़ी, सरकार देगी 7 हजार रुपये, विधायक बोले- महागठबंधन में एक अनार, सौ बीमार
- पितृ पक्ष में बिना प्याज-लहसुन के बनाएं ये स्वादिष्ट सब्जियां, खाने वाले करेंगे तारीफ
- खेल नर्सरी के नाम पर खेल! जानिए नूंह खेल विभाग में फर्जी कोच बनाकर कैसे किया गया लाखों का घोटाला?
- फ्लैगशिप फोन पर भारी छूट : फ्लिपकार्ट पर सीधी बचत के साथ मिल रहा OPPO Find X9
- दिल्ली की यमुना में बड़ा हादसा, जितिया पर नहाने गईं 2 महिलाओं की मौत

