Mom Talks 2: मुंबई। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने शो ‘मॉम टॉक्स: मां की बात, मां के जज्बात’ के दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही हैं। पहले सीजन को मिले रिस्पॉन्स के बाद अब शो में एक बार फिर पेरेंटिंग से जुड़ी बातें होंगी। इस बार भी सेलिब्रिटी कपल अपने अनुभव शेयर करेंगे और बताएंगे कि माता-पिता बनने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसे नवंबर में बुलेट माइक्रोड्रामा ऐप और जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा।
पेरेंटिंग पर खुलकर बात करेंगी परिणीति
परिणीति चोपड़ा शो की होस्ट के तौर पर लौट रही हैं। उनका कहना है कि ‘मॉम टॉक्स’ की खासियत यह है कि इसमें मदरहुड और पेरेंटिंग पर बिना झिझक, ईमानदारी से बात की जाती है। शो का मकसद माता-पिता के अनुभवों को सामने लाना और उन बातों पर चर्चा करना है, जिनसे कई परिवार रोजाना गुजरते हैं।
दूसरे सीजन में ये सेलिब्रिटी कपल आएंगे नजर
‘मॉम टॉक्स’ के दूसरे सीजन में कई जाने-माने चेहरे अपने पेरेंटिंग अनुभव शेयर करेंगे। इनमें आयुष शर्मा और अर्पिता खान, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ सुरभि ज्योति और अनुष्का रंजन शामिल हैं। आने वाले दिनों में शो से जुड़े कुछ और नामों का ऐलान किया जा सकता है।

पहले सीजन में भी शामिल हुए थे बड़े सितारे
शो के पहले सीजन में राघव चड्ढा, इमरान खान, नेहा धूपिया, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर जैसे सितारे शामिल हुए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने निजी अनुभवों और पेरेंटिंग से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की थी।
नवंबर में यहां देख सकेंगे शो
‘मॉम टॉक्स: मां की बात, मां के जज्बात’ का दूसरा सीजन नवंबर में बुलेट माइक्रोड्रामा ऐप और जी5 पर स्ट्रीम होगा। शो के जरिए एक बार फिर परिवार, बच्चों की परवरिश और माता-पिता की जिम्मेदारियों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत देखने को मिलेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

