Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। मानसून सत्र के दूसरे दिन का आगाज भी हंगामेदार रहा है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कार्यवाही शुरू होने ही विपक्ष ने दोनों सदमों में जोरदार हंगामा किया। इसके कारण लोकसभा की कार्यवाही दो मिनट के भीतर ही 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई। जबकि राज्यसभा की कार्यवाही भी 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच जारी है। राज्यसभा में आज भी मल्लिकार्जुन खड़गे ने छात्रों के प्रोटेस्ट पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। जबकि विपक्ष ने NEET पेपर लीक पर चर्चा की मांग की, प्लेकार्ड दिखाए और नारेबाजी की, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।
राज्यसभा में मॉनसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही का आगाज होते ही विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने छात्रों के प्रोटेस्ट और प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और सैयद नासिर हुसैन ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत काम रोकने का नोटिस दिया है। उन्होंने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले पर तुरंत चर्चा कराने की मांग की है।
पीएम मोदी बोले- दोषियों को सजा मिलेगी
वहीं संद की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बैठक में पीएम मोदी ने बताया कि पेपर लीक मामले में दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। प्रधानमंत्री ने संसदीय दल की बैठक में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया गया है। पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा भी कराई गई। पीएम मोदी ने इस पूरे मामले को ‘घोर पाप’ बताया और कहा कि सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा ताकि आगे कभी पेपर लीक जैसी घटना न हो। पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों का भविष्य खराब नहीं होने देंगे। पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


