मानसा। मानसा के परविंदर सिंह उर्फ झोटा हत्याकांड में लोगों में अब भी नाराजगी बरकरार है. परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर रविवार को पूरे पंजाब में झाड़ू फूंक प्रदर्शन किए गए.

प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां, किसान यूनियन सिद्धूपुर समेत अन्य संगठनों ने झाड़ू जलाकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताया और अपनी मांगें उठाईं. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और सभी ने इंसाफ की इस आवाज में आवाज बुलंद की.

प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि झोटा के परिवार को इंसाफ दिलाने और पंजाब में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कार्रवाई की जरूरत है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा. किसान नेता शिंगारा सिंह ने कहा कि झोटा के परिवार के साथ केवल किसान ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी खड़े हैं. इंसाफ मिलने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा.

वहीं, जगदीश सिंह ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का इस्तीफा शामिल है. उन्होंने कहा कि सरकार अन्य मांगों को पूरा करने के लिए तैयार हो सकती है, लेकिन जब तक मुख्यमंत्री और डीजीपी के इस्तीफे की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन का समाधान संभव नहीं है.

अब तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार

बता दे की परमिंदर झोटा की हत्या एक मेडिकल स्टोर के संचालक ने में सरेआम की थी. इस घटना के बाद पूरे मानसा में बेहद नाराजगी देखने को मिली. लोग इंसाफ के लिए लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं. वही झोटा परिवार अब तक परमिंदर का अंतिम संस्कार नहीं किया है. इस केस को अब पंजाब पुलिस से लेकर सीबीआई को सौप जा चुका है जो लगातार केस में जांच कर रही है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m