मानसा: पंजाब के मानसा में परविंदर सिंह झोटा कि हत्या के बाद लोगों ने बेहद नाराजगी है। इस घटना के बाद बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने मेडिकल शॉप में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। वहीं, प्रशासन ने आरोपी के घर पर कथित अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की। घटनाक्रम के बीच इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी की खबर के बाद स्थानीय लोगों और विभिन्न सिख संगठनों में नाराजगी देखने को मिली।
प्रशासन ने आरोपी अश्विनी कुमार के घर और दुकान में अवैध बताए जा रहे निर्माण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा रहे। मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर मौजूद है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण से संबंधित मिली जानकारी के आधार पर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है।

लोगों ने मेडिकल में लगाई आग
बुधवार सुबह मेडिकल शॉप के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रदर्शन के दौरान दुकान को नुकसान पहुंचाया गया और बाद में उसमें आग लगा दी गई। हालात बिगड़ने की आशंका के बीच पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी अश्विनी कुमार को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद भी लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ और विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। इसके साथ ही परिजन ने इस हत्या की CBI जांच करने की मांग की है, वही लोगो ने पंजाब बंद करने का ऐलान किया है।
- बड़ी खबर : गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, शीशे टूटे, दीवारों पर आई दरारें
- मोकामा विधायक अनंत सिंह का प्रयागराज रोड शो, BHU जाने की अनुमति नहीं, बोले- सरकार बदलेगी तो होगा काम
- Haryana Morning News : पंचगांव देश में सबसे प्रदूषित, चौकीदारों का मानदेय बढ़ा; 966 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देगी सरकार समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर
- धमकियों के बीच दिलजीत दोसांझ का दो टूक जवाब- 15 तारीख को इंदौर आऊंगा, सबसे पहले खाऊंगा पोहा!
- हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति की सिफारिश पर विवादः सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की संस्तुति के खिलाफ जनहित याचिका दायर

