शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में डॉ मोहन कैबिनेट की कल से अग्नि परीक्षा शुरू होगी। पास पर प्रमोशन मिलेगा और फेल होने पर मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

ढाई साल का रिपोर्ट कार्ड करेंगे पेश

दरअसल मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों की अब “परफॉर्मेंस टेस्ट” होगी। मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर ही आगामी दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसी कड़ी में कल से बीजेपी संगठन में मंत्रियों की दो दिवसीय क्लास शुरू होगी। मंत्री करीब ढाई साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। पहली बार बीजेपी संगठन स्तर पर मंत्रियों की इस तरह समीक्षा होगी।

राजनीति की खूबसूरत तस्वीरः इंदौर में दिग्विजय और उषा ठाकुर के बीच ‘सनातन’ पर दिलचस्प बहस,

संघ, संगठन और सरकार के शीर्ष नेता लेंगे मंत्रियों की क्लास

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। हर मंत्री को 15 मिनट का समय दिया गया है। मंत्रियों से योजनाओं, घोषणाओं और संगठनात्मक समन्वय पर चर्चा होगी। मंत्रियों का मूल्यांकन सत्र दो दिन तक चलेगा।

RGPV को 3 हिस्सों में बांटने की तैयारी पर सियासत: कांग्रेस की चेतावनी- ‘नाम बदला तो ईंट का जवाब

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m