अमृतसर : खनौरी और शंभू बॉर्डर पर अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के गैर राजनीतिक संगठनों द्वारा सोमवार 30 दिसंबर को पंजाब बंद करने की कॉल दी गई है। इस कॉल को मिनीबस ऑपरेटर पंजाब ने भी समर्थन देने का ऐलान किया है।
आज मिनीबस ऑपरेटर्स एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष बलदेव सिंह बब्बू और जिला अध्यक्ष सविंदर सिंह सैंसारा ने कहा कि किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे संगठनों ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद करने का जो फैसला लिया गया है जिसे वे पूरा समर्थन करेंगे क्योंकि दिन ब दिन कर्ज के बोझ तले आ रहे किसानों को बचाना बहुत जरूरी है।
अध्यक्ष बब्बू और सैंसरा ने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए पिछले कई दिनों से अनशन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर को अमृतसर जिले में कोई भी बस नहीं चलेगी और इस दिन आम लोगों को भी अपने कारोबार बंद रखकर किसान संगठनों का समर्थन करना चाहिए।
फिलहाल सरबजीत सिंह तरसिक्का, हरजीत सिंह झबाल, साधु सिंह धर्मीफोजी, सुखबीर सिंह सोहल, कुलदीप सिंह झंझोटी, जरनैल सिंह जज मजीठा, गुरदेव सिंह कोहाला, निशान सिंह साबा चौहान, सोनू ढिल्लों, सतनाम सिंह सेखों, हीरा सिंह बल्ल, हरपिंदर पाल सिंह गगोमाहल, कुलवंत सिंह ढिल्लों, सतिंदर सिंह सचदेवा और कई अन्य ऑपरेटर मौजूद थे। एकजुटता दिखाते हुए उन्होंने 30 दिसंबर को बसों का चक्का पूरी तरह से जाम रखने की घोषणा की।

- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
