पठानकोट। पठानकोट में हो रही लगातार बारिश के कारण पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुजानपुर के पास पुल नंबर तीन में बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई। पूल में बारिश का पानी भर गया था, जो लोगों के लिए बड़ा संकट बन गया। यहां पूल के नीचे एक टूरिस्ट फंस गई, जिसमें बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। उन्हें बड़े रेस्क्यू के बाद निकाला गया।
जानकारी मिली है कि यह बस देहरादून से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही थी जो पानी के बीच फंसकर बंद हो गई। बस में 55 श्रद्धालु सवार थे। जब पानी के बीच बस फंस गई तो इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर में दी गई, जिससे लोगों को मदद मिली। सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस और सड़क सुरक्षा बल ने मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।समय रहते किए गए इस राहत अभियान से एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते पुल नंबर तीन के नीचे काफी मात्रा में पानी जमा हो गया था। जलभराव को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक तरफ से यातायात संचालित करने की व्यवस्था की थी। हालांकि रात के समय बस चालक को पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लग सका। जैसे ही उसने बस को पुल के नीचे से निकालने का प्रयास किया, बस गहरे पानी में जाकर बंद हो गई।
बस चालक विनीत गुप्ता ने बहुत कोशिश की पर यात्री निकल नहीं पाए वहां हड़बड़ाने लगे। बस चालक और यात्रियों ने तुरंत पंजाब पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरुण शर्मा पुलिस टीम और सड़क सुरक्षा बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे।

राहत दल ने बिना समय गंवाए बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और उनके ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी कराई गई। अच्छी बात यह है कि इस दौरान कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है।
- दिवाली और छठ पर प्रवासियों के लिए खुशखबरी, दिल्ली-पटना के बीच दौड़ेगी 16 कोच वाली वंदे भारत स्पेशल
- नूंह में टनल धंसने के 3 दिन बाद कमेटी बनी, किसानों ने रखी ये मांग
- बिहार में नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, CM सम्राट ने 50 लाख मीट्रिक टन खरीद का रखा लक्ष्य
- CM रेखा गुप्ता ने मुखर्जी नगर का किया औचक निरीक्षण, छात्रों की समस्याओं पर लिया फीडबैक
- मंत्री दीपक प्रकाश बोले- वोट चोरी के सबूत हैं तो कोर्ट जाएं, बगावत करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई!
