नगर निगम चुनाव के दौरान सभी जिलों से अलग-अलग खबरें आ रही हैं। इस वक्त पटियाला से बड़ी ही सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसमें उम्मीदवार ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। यह उसने मतदान केंद्र में किया है जिसके बाद वहां पर जोरदार हंगामा शुरू हो गया।
पटियाला के वार्ड नंबर 34 में भाजपा के उम्मीदवार सुशील नैयर ने खुद पेट्रोल पर डालकर सुसाइड करने की कोशिश की है। पुलिस ने उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए रोका है। साथ ही पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। उनका आरोप था कि कुछ लोग वहां पर जाली वोट डलवा रहे हैं। मौके पर एम्बुलेंस भी पहुंची है। भाजपा नेता जयइंदर कौर भी मौके पहुंच गई हैं।

पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत करने की कोशिश की है लेकिन उसके बाद भी वहां पर हालात काबू नहीं हो पा रहे थे बड़े मुश्किल से पुलिस ने उम्मीदवार को समझाया है इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को भी शांत करने की कोशिश की गई।
इसी तरह पटियाला के वार्ड नंबर 40 पर भाजपा नेता जय इंदर कौर अपने समर्थकों सहित पहुंची है। यहां पर सुबह वोटिंग से पहले झड़प हुई है। जयइंदर कौर ने कहा कि हमारे कैंडिडेट का फोन आया है। बाहर से लोग ईंट ओर तलवार लेकर आए हुए थे। जहां पर बूथ लगाने थे। वहां पर ईंट मारने लगे। इस दौरान एक बीएसएफ का जवान और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है।
- प्रिंसिपल पर छात्र की पिटाई का आरोप: कान में सुनने में हुई परेशानी, परिजनों ने पुलिस में की शिकायत
- ‘देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात’, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- CJI से हाथ जोड़कर अनुरोध करेंगे
- जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में राजकीय समारोह, CM सम्राट समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- कांग्रेस विधायकों को दिल्ली से आया बुलाया, SIR और CEC के खिलाफ कल होने वाले बड़े प्रदर्शन के लिए आज शाम होंगे रवाना
- शिक्षा से सशक्तिकरणः बेटियों के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान, 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देकर CM धामी ने किया सम्मानित

