पटियाला। पातड़ां के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग ने कथित तौर पर विवाहिता से प्रेम संबंध और उसके पति की ओर से दी जा रही धमकियों से परेशान होकर जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर आरोपी दंपति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और परेशान करने के आरोप में केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता जसविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा आरोपी हरजीत सिंह का दोस्त था। दोस्ती के दौरान हरजीत सिंह की पत्नी मनजीत कौर के साथ उसके बेटे के प्रेम संबंध बन गए।
कुछ समय पहले इस संबंध की जानकारी महिला के पति हरजीत सिंह को लग गई, इसके बाद वह उसके बेटे को लगातार धमकियां देने लगा। वहीं, आरोपी महिला भी उसे अपने पास बुलाती रहती थी। मृतक की मां के अनुसार, महिला के पति की धमकियों से उसका बेटा डरा हुआ था। इसी के चलते 27 मई शाम करीब साढ़े 5 बजे जहरीली वस्तु निगल ली। परिजन उसे पहले पातड़ां के सरकारी अस्पताल लेकर गए, यहां से उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया। बाद में उसे पीजीआई भेजा गया, लेकिन वहां से भी अन्य अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद परिजन उसे संगरूर के सरकारी अस्पताल ले गए, वहां 28 मई की देर रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।
जसविंदर कौर ने आरोप लगाया कि आरोपी दंपती की तरफ से मानसिक रूप से परेशान किए जाने के कारण ही उसके बेटे ने आत्महत्या की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी हरजीत सिंह और उसकी पत्नी मनजीत कौर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक अपनी मां का इकलौता बेटा था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है और अब परिवार में केवल 2 छोटी बेटियां हैं। वह खेतों में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
- जीवन सूक्त : सफलता की पद चाप सुनाई नहीं देती, उसे सुनना पड़ता है – संदीप अखिल
- 02 September 2026 Rashifal : भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
- 02 सितंबर महाकाल भस्म आरती: चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में बाबा का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 2 September: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News: कांग्रेस की PC, जदयू कार्यालय में जनसुनवाई, BJP का सहयोग कार्यक्रम



