पटियाला. पटियाला में कार पार्किंग को लेकर ऐसी जहां हुई कि वह खूनी रूप ले ली. मामला सनौर में खालसा कॉलोनी के पास का है. यह विवाद इतना बढ़ गया कि 2 अन्य लोगों ने 25 साल के एक युवक को लाठियों से बेदम पीटा जिसके बाद उसकी मौत हो गई. वहीं एक युवक को गंभीर रूप से घायल हालत में राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया. सनौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है.
जानकारी के अनुसार, खालसा मोहल्ला में एक कार वॉश की दुकान के बाहर कार पीछे करने को लेकर बहस हो गई. इसके बाद बब्बी और पप्पन नाम के 2 लोगों ने गुस्से में आकर जशन विर्क और उसके साथी गुरमीत सिंह पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे जशन विर्क की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जशन को बचाने आए बलदेव सिंह भी घायल हो गए.
इस मामले के सामने आने के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मौके पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
- पानीपत में सुबह 6 बजे इनकम टैक्स की रेड! दवा सप्लाई करने वाली फर्मों पर पहुंचीं टीमें
- वडोदरा में भव्य कलश एवं कला शोभायात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ
- Jamshedpur Bank Robbery: 16 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 23 किलो सोना और 43 लाख की लूट में पांच आरोपियों पर इनाम
- CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध-प्रदर्शन के दौरान वकीलों की हिरासत पर SC नाराज, SCBA की याचिका पर होगी कल सुनवाई
- सर्दियां आने से पहले बालकनी में लगा लें गाजर, पालक समेत ये 5 सब्जियां, घर पर ही मिलेगी ताजी हरी सब्जी

