पटियाला. पटियाला में आज एक टूरिस्ट बस पलट गई, बस में पलटते ही मौके में चीखपुकार मच गई. हालात को देखते हुए किसी तरह यात्रियों को निकालने की कोशिश की गई. यह घटना आज सुबह पटियाला रोड पर घटी है.
दुखद खबर है कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए. घायलों को समाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनमें से कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान चंद्र प्रकाश नाम के रूप में हुई है वह नंगल के रहने वाले थे. उसे बड़ी मुश्किल से बस से बाहर निकाला गया, उसके दोनों पैर बुरी तरह से डैमेज हो गए थे.
यह हादसा आज सुबह करीब 3 बजे हुआ जब बस जयपुर से चंडीगढ़ जा रही थी. जैसे ही बस घग्गा कस्बे में दाखिल हुए तो अतालां मोड़ से थोड़ा आगे बस बिजली के खंभों से टकराकर पलट गई. खबर है कि बस में कुछ बच्चे भी सवार थे.
बस पलटने का असली कारण अभी पता नहीं चला है. घटना की जांच कर रहे पुलिस स्टेशन ऑफिसर शेर सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव घरवालों को सौंप दिया गया है. वही घायलों का समाना के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है और कुछ को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रैफर किया गया है.
- दिलीप जायसवाल का हमला बोले, विदेशी ताकतों के भरोसे देश में अराजकता फैलाने वालों को देंगे करारा जवाब
- ट्रेन के टॉयलेट में पानी नहीं होने पर 15,000 का जुर्मानाः यात्री की शिकायत को रेलवे ने किया इग्नोर, अब कंज्यूमर कोर्ट ने लगाया पेनाल्टी
- मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में कोहराम
- CG Crime : कारोबार के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, भाजपा नेता गिरफ्तार
- देवर की लव मैरिज के कारण विवाद में गर्भवती भाभी को मारी गोली, हालत नाजुक

